26 जनवरी को लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने निकाला नया ऑर्डर, सभी मस्जिदों-मदरसों में तिरंगा फहराने को दिया आदेश

26 जनवरी को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने राज्यभर की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने का निर्देश दिया है. वक्फ बोर्ड का कहना है कि यह पहल संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के प्रति सम्मान और भाईचारे का प्रतीक है.

ADVERTISEMENT

गणतंत्र दिवस को लेकर नया आदेश
गणतंत्र दिवस को लेकर नया आदेश
Google CTA

भारत 26 जनवरी को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है और इसे लेकर हर तरफ तैयारियां तेज हैं. इसी बीच छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने एक अहम फैसला लेते हुए राज्यभर की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों को गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश दिए हैं.