IPS की ट्रेनिंग खत्म होने से पहले ही 1 करोड़ के घूसकांड में फंसे राहुल बंसल, CBI ने कसा शिकंजा, जानें क्या है ये पूरा मामला
छत्तीसगढ़ कैडर के ट्रेनी IPS अधिकारी और राजस्थान निवासी राहुल बंसल पर सरगुजा में पहली फील्ड पोस्टिंग के दौरान साइबर फ्रॉड दबाने के एवज में हवाला के जरिए 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा है.
ADVERTISEMENT

IPS राहुल बंसल
नौकरी की शुरुआत में जहां नए अधिकारी अपनी साख बनाने और ईमानदारी का ठप्पा लगवाने की कोशिश करते हैं, वहीं छत्तीसगढ़ कैडर के एक ट्रेनी IPS अधिकारी ने कुछ ऐसा कर दिखाया कि अब उन्हें जेल और कोर्ट के चक्कर काटने पड़ रहे हैं. मामला है साल 2022 बैच के आईपीएस और पूर्व इनकम टैक्स इंस्पेक्टर राहुल बंसल का. इनपर सरगुजा (अंबिकापुर) में CSP रहते हुए एक करोड़ रुपये की भारी-भरकम घूस लेने का सनसनीखेज आरोप लगा है.
