Explainer: क्या है 'सलवा जुडूम', जिसे लेकर अमित शाह ने विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी पर उठाए सवाल?
सुप्रीम कोर्ट ने 2011 में सलवा जुडूम को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि आदिवासी युवाओं को बिना उचित प्रशिक्षण नक्सल विरोधी अभियानों में लगाना उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है. कोर्ट ने इसकी तैनाती पर रोक लगाते हुए केवल प्रशिक्षित बलों से ही ऐसे अभियान चलाने का आदेश दिया.
ADVERTISEMENT

सलवा जुडूम
हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज बी. सुदर्शन रेड्डी. पर निशाना साधा है. शाह ने आरोप लगाया कि अगर सुदर्शन रेड्डी ने साल 2011 में सलवा जुडूम को खत्म करने वाला फैसला न दिया होता, तो नक्सलवाद का अंत साल 2020 तक हो चुका होता.
