निक्की ही नहीं, इन मामलो में भी मचा था बवाल, क्यों नहीं रुक रही भारत में दहेज की ये खूनी परंपरा?

Dowry cases in India: ग्रेटर नोएडा की निक्की की दर्दनाक मौत ने भारत में जारी दहेज प्रथा और उससे जुड़ी हिंसा की भयावह सच्चाई को उजागर किया है.

ADVERTISEMENT

AI Image
AI Image
Google CTA

ग्रेटर नोएडा की निक्की की दिल दहला देने वाली तस्वीरें और वीडियो ने पूरे देश को झकझोर दिया है. शादी, जो किसी भी लड़की की जिंदगी में एक नई शुरुआत मानी जाती है, निक्की के लिए एक ऐसा दोजख बन गई जहां से बाहर निकलने का रास्ता आग के दरवाजे से था.