Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड ने बढ़ाई परेशानी, 17 दिसंबर को कोहरे के छाने से इन इलाकों में विजिबिलिटी होगी कम

Delhi Weather Today: दिसंबर की शुरुआत के साथ ही दिल्ली-NCR में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक 17 दिसंबर को सुबह कोहरा परेशान कर सकता हैं. इसके साथ ही IMD ने आने वाले दिनों में तापमान गिरने और विजिबिलिटी कम होने की चेतावनी जारी की गई है.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
google news

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में ठंड का असर बढ़ने लगा है. हालांकि, मंगलवार को धुंध और कोहरा का असर कम रहा. लेकिन आज भी सुबह के समय कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है. वहीं कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही कोहरे के छंटने और आसमान साफ रहने की संभावना है. इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार आज प्रदेश में मौसम साफ रहेगा.