दिल्ली में 78 हजार पुरानी कॉमर्शियल गाड़ियों को बदलने की तैयारी, दूसरा वाहन खरीदने पर ओनर को मिलेंगे कई बड़े फायदे
दिल्ली में 78 हजार पुराने भारी वाहनों को स्वच्छ वाहनों में बदलने की तैयारी है. जानिए 'परिवर्तन' योजना के तहत सरकार नए या यूज्ड वाहन खरीदने पर क्या-क्या फायदे दे रही है.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. राज्य सरकार राजधानी की सड़कों पर दौड़ रहे 78 हजार व्यावसायिक वाहनों को बदलने की तैयारी कर रही है. यानी वाहन मालिक अपनी पुरानी BS-3 या BS-4 वाहन को स्क्रैप कराकर नए वाहन पर कई बड़े फायदे ले सकते हैं. इससे उन्हें नया वाहन मिलने के साथ दिल्ली-NCR में निर्बाध रूप से माल ढुलाई या सवारी गाड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं वहीं स्क्रैप कराकर नया BS-6, CNG या इलेक्ट्रिक वाहन लेने पर उसपर अधिकतम 10 सालों तक का रजिस्ट्रेशन फीस और 10 सालों तक का वेहिकल टैक्स में छूट मिलेगी. इसके अलावा भी सरकार कई फायदे दे रही है. यदि यूज्ड BS-6, CNG या इलेक्ट्रिक वाहन खरीदता है तो उसपर भी सरकार कई बड़े फायदे दे रही है.
