दिल्ली मेट्रो में चुपके से लड़कियों की वीडियो बनाते हुए पकड़ाया अधेड़ उम्र का शख्स, फिर बचाव में देने लगा अजीब सफाई! वीडियो हुआ वायारल

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में लोकनायक भवन से ग्रीन पार्क जा रही दो लड़कियों का एक अधेड़ शख्स चुपके से वीडियो बना रहा था. शक होने पर जब लड़कियों ने पूछताछ की तो आरोपी वीडियो डिलीट करने लगा. लड़कियों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसके फोन के 'रिसेंटली डिलीटेड' फोल्डर से सच बाहर निकाल लिया.

ADVERTISEMENT

दिल्ली मेट्रो में  लड़कियों की वीडियो बनाते हुए पकड़ाया शख्स
दिल्ली मेट्रो में लड़कियों की वीडियो बनाते हुए पकड़ाया शख्स
Google CTA

Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो में हर रोज लाखों लोग सफर करते हैं, लेकिन महिलाओं की प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. लोकनायक भवन से ग्रीन पार्क की तरफ जा रही दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक अधेड़ उम्र का शख्स मेट्रो में बैठी दो लड़कियों का चुपके से वीडियो और फोटो बनाता नजर आ रहा है. हालांकि, लड़कियों की सूझबूझ और हिम्मत के चलते आरोपी की यह चालाकी धरी की धरी रह गई.