मयूर विहार में 3 मंदिरों की ध्वस्तीकरण के आदेश पर दिल्ली सरकार का यू टर्न, क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के मयूर विहार इलाके में तीन मंदिर के ग्रीन बेल्ड में होन के आरोप और डीडीए के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के आदेश में नया मोड़ आ गया है. मामले में खुद डीडीए ने यू-टर्न ले लिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

दिल्ली के मयूर विहार इलाके में 3 मंदिरों के ध्वस्तीकरण के आदेश पर दिल्ली सरकार ने यूटर्न ले लिया है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने लोगों के विरोध और जनभावनाओं को देखते हुए मयूर विहार इलाके के 3 मंदिरों को गिराने की कार्रवाई रोक लगा दी है. DDA ने कहा है कि गुरुवार को इस मामले में लोगो के सख्त विरोध और स्थानीय विधायक रवि नेगी के दखल के बाद डेमोलिशन की कार्रवाई रद्द की गई है.