दिल्ली ITO के पास एक करोड़ की लूट, ऑटो में जा रहे थे 3 करोड़ रुपये; पिस्टल दिखाकर बैग ले उड़े बदमाश

दिल्ली के ITO के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर कारोबारी के स्टाफ से करीब एक करोड़ रुपये लूट लिए. ऑटो में लगभग 3 करोड़ रुपये की नकदी थी. दरियागंज थाने में FIR दर्ज हुई है. पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी में जुटी है.

ADVERTISEMENT

delhi
delhi
Google CTA

दिल्ली के ITO इलाके में सोमवार शाम बड़ी लूट की वारदात से हड़कंप मच गया. स्कूटी सवार दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एक ऑटो को रोका और उसमें सवार कारोबारी के स्टाफ से नोटों से भरा बैग छीन लिया. बैग में करीब एक करोड़ रुपये होने की बात सामने आई है.