दिल्ली बिल्डिंग हादसे में हुआ बड़ा खुलासा, FIR में पता चली इमारत गिरने की असल वजह!
Delhi Building Collapse FIR: दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले की FIR में बड़ा खुलासा हुआ है. FIR के मुताबिक, ज्यादा किराए की लालच में पुरानी इमारत के ऊपर कथित तौर पर चार मंजिलें और बनवाई गई थीं, जबकि मालिक को पहले से पता था कि बिल्डिंग ज्यादा वजन नहीं सह सकती. हादसे में 7 लोगों की मौत और 5 लोग घायल हुए हैं. जानिए मामले की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Delhi Building Collapse FIR
दक्षिणी दिल्ली इलाके के सत्य निकेतन में रविवार को दोपहर एक जर्जर इमारत भरभराकर गिर गई थी, जिसमें कि 7 लोगों की मौत और कई घायल हो गए. इस मामले में पुलिस ने मालिक हरिराम गुप्ता के साथ-साथ उसकी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. इसी बीच बिल्डिंग हादसे को लेकर दर्ज किए गए FIR में बड़ा खुलासा है. FIR के मुताबिक, ज्यादा किराए की लालच में हरिराम गुप्ता और उसके भाई ने मिलकर कई साल पुरानी इमारत के ऊपर कथित तौर पर चार मंजिलें और बनवा दी. इसके अलावा पुलिस के मुताबिक, बिल्डिंग मालिक को पहले से पता था कि बिल्डिंग और वजन नहीं सह सकती, इसके बावजूद उन्होंने यह निर्माण कराया. आइए विस्तार से जानते हैं FIR में हुए खुलासे और मामले का पूरा अपडेट.
