दिल्ली वासियों के लिए खुशखबरी! राजधानी के पहले 4-लाइन इंटरचेंज स्टेशन का काम हुआ शुरू, जानें किसे मिलेगा फायदा
Delhi Metro New Station Connecting 4 Lines: दिल्ली मेट्रो फेज-4 प्रोजेक्ट के तहत एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर अपडेट सामने आया है. दिल्ली का एक नया सुपर इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन 4 अलग-अलग लाइनों को आपस में जोड़ेगा, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और सफर आसान होगा. जानिए इस स्टेशन की पूरी रिपोर्ट और संचालन की संभावी तारीख.
ADVERTISEMENT

दिल्ली मेट्रो फेज-4 का बड़ा अपडेट
Delhi Metro Phase 4 Line Interchange Station: दिल्ली-NCR के करोड़ों यात्रियों के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) एक ऐतिहासिक सौगात लेकर आया है. दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से एक बेहद महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट तैयार हो रहा है, जहां एक ही मेट्रो स्टेशन से 4 अलग-अलग मेट्रो लाइनें आपस में जुड़ेंगी.
