Delhi weather update: दिल्ली-NCR में 23 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या बढ़ेगी उमस, सामने आया नया अपडेट
Delhi NCR weather update: दिल्ली-NCR में मानसून के बीच मौसम लगातार करवट ले रहा है. कभी बारिश राहत देती है तो कभी उमस परेशान करती है. अब 23 अगस्त को राजधानी में बादल और हल्की बारिश की संभावना है. इसके बाद भी मौसम में बदलाव जारी रहेगा. जानिए 23 से 28 अगस्त तक दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम और कब बढ़ेगी गर्मी.
ADVERTISEMENT

दिल्ली-NCR के मौसम में फिर बदलाव!
Delhi NCR weather: दिल्ली-NCR में मानसून का मिला-जुला मिजाज जारी है. कभी हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो जाता है तो कभी बादलों की आवाजाही के बीच उमस और गर्मी लोगों को बेहाल कर देती है. इस बीच मौसम विभाग ने अपना दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, उत्तर-पश्चिमी भारत में बने चक्रवाती परिसंचरण और मॉनसून ट्रफ की सक्रियता के कारण राजधानी और इसके आस-पास के क्षेत्रों में हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही का सिलसिला बना रहेगा. ऐसे में आइए जानते हैं 23 अगस्त को दिल्ली-NCR में मौसम का क्या रुख रहेगा और आने वाले दिनों में क्या बदलाव देखने को मिलेंगे.
