Delhi Weather Update: दिल्ली की हवा में हुआ सुधार, GRAP-4 की पाबंदियां हटी, IMD ने कहा आने वाले दिनों में फिर करवट लेगा मौसम
Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में बुधावार को धूप खिलने के बाद राजधानीवासियों को पॉल्यूशन से थोड़ा राहत मिली. सरकार ने AQI में गिरावट दर्ज किए जाने के बाद GRAP Stage-IV को हटाया गया. हालांकि इस बीच IMD ने चेतावनी दी है कि आने वाले 7 दिनों में तापमान गिरेगा और कोहरा फिर परेशान कर सकता है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Today
Delhi Weather Alert: दिल्ली NCR वासियों के लिए बुधवार का दिन राहत भरा रहा. चटख धूप खिलने से लोगों को कई दिनों से चले आ रही ठंड और कोहरे से काफी हद तक राहत मिली. हालांकि, इस दौरान एनसीआर के कई इलाकों में हवा का रुख में तेजी देखने को मिली. माना जा रहा है कि इससे दिल्ली की हवा में पॉल्यूशन कम हुआ. यहीं वहज है कि बीते दिन दिल्ली के कई इलाकों में AQI का स्तर में गिरावट दर्ज की गई. वहीं, इस बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट किया है. इसके तहत दिल्ली NCR का फिर बदलने वाला है. IMD के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.