Delhi Weather Today: बारिश होगी या बढ़ेगी गर्मी?...दिल्ली में मौसम ने बदली चाल, तेज हवाओं के बीच मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

Delhi Weather Alert: फरवरी खत्म होते ही दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट बदल ली है. न्यूनतम तापमान में तेज उछाल और साफ आसमान के बीच मार्च की शुरुआत गर्म रहने वाली है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पारा 35 डिग्री तक पहुंचने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Alert
Delhi Weather Alert
google news

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के जाते-जाते ठंड पूरी तरह विदा हो चुकी है लेकिन मार्च की पहली सुबह ने ही गर्मी का एहसास करा दिया है. पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है, जिससे रातें अब पहले जैसी सर्द नहीं रहीं. मौसम विभाग के अनुसार, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है, जिसका सीधा असर उत्तर भारत के मौसम पर पड़ रहा है. IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक आज दिल्ली एनसीआर में साफ रहेगा.