Delhi Weather Today: बारिश, बिजली और तेज हवाएं...दिल्ली में 19 मार्च को बदल जाएगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi NCR Weather Today: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए बड़ा मौसम अपडेट जारी किया है. 19 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जिससे लोगों को अचानक बदलते मौसम के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today
google news

Delhi weather update: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है. दिन में बादल और सुबह-शाम चलने वाली हवाओं ने मौसम में ठंडक बनाई हुई है. इससे दिल्लिवासियों एनसीआर के लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिल रही है. इस बीच अब आसमान में डेरा जमाए बादल को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. इसके तहत 19 मार्च को राजधानी के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. IMD ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है.