Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 20 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम? सुबह कोहरे की चादर, जानें तापमान और बारिश का अपडेट

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 20 नवंबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन सुबह कई इलाकों में धुंध और हल्का कोहरा छा सकता है. कुछ जगहों पर मध्यम कोहरे का भी अनुमान है. अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. जानिए दिल्ली समेत पूरे NCR में अगले तीन दिनों के मौसम का हाल.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
Google CTA

दिल्ली-NCR में नवंबर के दूसरे पखवाड़े के साथ ही सुबह और रात के तापमान में गिरावट का असर महसूस होने लगा है. इस बीच 20 नवंबर को राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है. हालांकि, सुबह के समय कई जगहों पर धुंध और हल्का कोहरा छाया रह सकता है. कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा पड़ने की भी संभावना जताई गई है. राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने 20 नवंबर को बारिश का कोई अनुमान नहीं जताया है.

20 नवंबर को कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 नवंबर को दिल्ली-NCR के सभी हिस्सों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. सुबह के समय कई स्थानों पर धुंध या हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है, जबकि कुछ छिटपुट जगहों पर मध्यम कोहरा पड़ने का अनुमान है. दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ रहने की संभावना है. तापमान पूर्वानुमान के अनुसार, 20 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है.

नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी धुंध का अनुमान

दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी 20 नवंबर की सुबह धुंध और हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के जिला-वार पूर्वानुमान में उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व दिल्ली के अलावा नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए भी मुख्य रूप से साफ आसमान और सुबह धुंध या हल्के कोहरे का अनुमान दिया गया है. इन सभी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा पड़ सकता है.

अगले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 22 नवंबर को दिल्ली-NCR में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है. इन दोनों दिनों में सुबह के समय ज्यादातर स्थानों पर धुंध या हल्का कोहरा रहने और कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है. वहीं, 23 नवंबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है. सुबह के समय कुछ स्थानों पर धुंध या हल्का कोहरा छा सकता है.

तापमान की बात करें तो 21 और 22 नवंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री तथा 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इसके बाद 23 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दौरान बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.

Delhi GRAP-3 Removed: ग्रैप-3 हटने के बाद BS3 और BS4 गाड़ियों को मिली राहत, लेकिन बाहर की गाड़ियों पर बैन जारी! जानें पूरा नियम