Delhi Weather Update: 27 नवंबर को कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम? सुबह कोहरे और धुंध का असर, बारिश पर आया अपडेट

Delhi-NCR Weather Weather Update: दिल्ली-NCR में 27 नवंबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है, लेकिन सुबह के समय दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में धुंध और उथला कोहरा छा सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश की कोई संभावना नहीं है. जानिए 27 से 30 नवंबर तक तापमान, कोहरे और मौसम का पूरा अपडेट.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather 27 November
Delhi Weather 27 November
Google CTA

दिल्ली-NCR में नवंबर के आखिरी दिनों के साथ सुबह के समय कोहरे और धुंध का असर देखने को मिल रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने 27 नवंबर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन सुबह के वक्त कुछ जगहों पर हल्की धुंध और उथला कोहरा छा सकता है. राहत की बात यह है कि 27 नवंबर को बारिश की कोई संभावना नहीं है.

सुबह कोहरे और धुंध का रहेगा असर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 नवंबर को दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. हालांकि, सुबह के समय कुछ स्थानों पर मिस्ट यानी धुंध और शैलो फॉग यानी उथला कोहरा देखने को मिल सकता है. यही स्थिति नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत दिल्ली-NCR के अन्य इलाकों में भी रहने का अनुमान है.

25 से 27 डिग्री के बीच रहेगा अधिकतम तापमान

तापमान की बात करें तो 27 नवंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है.

26 नवंबर को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान 9 से 13.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री और न्यूनतम 9.1 डिग्री, नोएडा में अधिकतम 26.7 डिग्री और न्यूनतम 9.6 डिग्री, जबकि गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिल्ली-NCR के सभी जिलों में कोई चेतावनी नहीं

मौसम विभाग के 27 नवंबर के जिला-वार पूर्वानुमान में दिल्ली के सभी जिलों के लिए किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी नहीं दी गई है. विभाग के अनुसार, उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, नई दिल्ली, मध्य और पूर्वी दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मुख्य रूप से साफ आसमान रहने की संभावना है. सुबह के समय इन इलाकों में धुंध और उथला कोहरा छा सकता है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 नवंबर को भी दिल्ली में मुख्य रूप से साफ आसमान रहेगा. हालांकि, कुछ जगहों पर सुबह के समय धुंध और उथला कोहरा छाने के साथ अलग-अलग स्थानों पर मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है.

29 और 30 नवंबर को कई स्थानों पर सुबह के समय धुंध और उथला कोहरा रहने का अनुमान है. इन दोनों दिनों में कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा भी छा सकता है. तापमान की बात करें तो 28 और 29 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. 30 नवंबर को अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री और न्यूनतम 9 से 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

इसके अलावा, मौसम विभाग ने बताया है कि अगले सात दिनों तक रात के तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. वहीं, अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में भी कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा. इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

Delhi Toll Update: सिंगापुर-दुबई जैसी तकनीक से बदलेगा दिल्ली में प्रवेश का अंदाज, जानिए कैसे काम करेगा MLFF सिस्टम