Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में फिर बरसेंगे बादल…अब मौसम विभाग ने इस दिन के लिए जारी किया आंधी और बारिश का अलर्ट

Delhi weather update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. कभी तेज धूप तो कभी हल्की बारिश लोगों को कन्फ्यूज कर रही है. IMD ने 4-5 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे आने वाले दिन अहम हो गए हैं.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Alert:
Delhi Weather Alert
google news

Delhi Weather Update: अप्रैल की शुरुआत के साथ ही दिल्ली-एनसीआर का मौसम फिर से बदलता नजर आ रहा है. महीने के पहले दिन आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही. इससे कभी गर्मी का एहसास हुआ तो कभी मौसम सुहावना हो गया. बता दें कि मार्च के दूसरे हफ्ते से ही मौसम ने आंख-मिचौली खेली हुई है कभी बारिश तो कभी घने बादल छाए रहते हैं. इस बीच अब नए महीने की शुरुआत के साथ ही अब एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल के पहले हफ्ते में भी यही सिलसिला जारी रहने वाला है. 7 अप्रैल तक दिल्ली-एनसीआर में कभी बादल छाए रहेंगे तो कभी हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है.