Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में ठंड की आहट के बीच सुबह छाएगी धुंध, दिन में रहेगा साफ मौसम! जानिए IMD का ताजा अपडेट
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 6 नवंबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है, हालांकि सुबह कुछ इलाकों में हल्का कोहरा या धुंध छा सकती है. IMD के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 27-29 और न्यूनतम 15-17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 7 से 9 नवंबर तक भी सुबह धुंध रहेगी, जबकि 10-11 नवंबर को आंशिक बादल छाने के आसार हैं.
ADVERTISEMENT

दिल्ली-NCR में 6 नवंबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है. हालांकि, सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग(IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का कोहरा छाया रहा. इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ.
दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि बाकी हिस्सों में यह सामान्य के आसपास दर्ज किया गया. वहीं, अधिकतम तापमान कुछ जगहों पर सामान्य से 3.1 से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा. इस दौरान दिल्ली में पश्चिमी हवाएं चलीं, जिनकी रफ्तार 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची.
6 नवंबर को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 6 नवंबर को दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है. दिन में बारिश की कोई संभावना नहीं है.
इस दिन अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह 5:30 से 11:30 बजे के बीच पश्चिमी दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. इसके बाद दोपहर 11:30 से शाम 5:30 बजे तक उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. शाम के समय हवा की गति घटकर 5 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.
नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी 6 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है. इन इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने इन शहरों के लिए भी बारिश का पूर्वानुमान नहीं दिया है.
दिल्ली-NCR के सभी जिलों के लिए मौसम का अनुमान लगभग एक जैसा है. उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, मध्य और नई दिल्ली के साथ-साथ शाहदरा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में सुबह हल्की धुंध और दिन में मुख्य रूप से साफ आसमान रहने की संभावना है.
अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 9 नवंबर तक भी दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. इन दिनों सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का कोहरा या धुंध छा सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
10 और 11 नवंबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है. सुबह के समय धुंध रहने की संभावना है. इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
अग्निवीरों की नौकरी अब 6 साल की! पांचवें और छठे साल कितनी मिलेगी सैलरी? जानें
