Delhi weather today: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन होगी बारिश और आएगा तूफान, जानिए IMD का अपडेट
Delhi NCR mausam update: दिल्ली-NCR में इन दिनों मौसम ने राहत भरा रुख अपनाया हुआ है, लेकिन यह ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगा. मौसम विभाग ने 26 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है. इससे पहले बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. जानिए कब तक रहेगा सुहावना मौसम और कब आएगा नया बदलाव.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi NCR weather update: दिल्ली एनसीआर में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है. यहां पिछले कई दिनों से आसमान में बादलों ने डेरा जमाया हुआ है. किसी दिन यहां बारिश हो रही तो किसी दिन बादल ने धूप को रोका हुआ है. मौसम विज्ञानिकों की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिक होने के कारण आसमान में बादल छाए हुए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने 27 मार्च तक के लिए ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, 24 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे. हालांकि, दिन में धूप और बादलों की लुका-छिपी जारी रहेगी.