Delhi Weather Today: दिल्ली एनसीआर में पलटेगा मौसम, इस दिन होगी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
Delhi Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर बदलने वाला है. बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक तापमान बढ़ेगा लेकिन राहत भी मिलेगी. जानिए 17 से 22 फरवरी तक का पूरा अपडेट.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update: दिल्ली और आसपास के इलाकों में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है. पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच अब बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश की संभावना ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. ऐसे में फरवरी के महीने में ही मार्च जैसी तपिश महसूस करने वाले दिल्लीवासियों के लिए मौसम का ये बदलाव राहत भरा भी हो सकता है. मौसम विभाग ने अनुसार आज भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. वहीं आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है.