Delhi weather today: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, धूप-छांव के बीच बारिश का अलर्ट, जानें कब होगी बूंदाबांदी

Delhi NCR mausam update: दिल्ली-NCR में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. कभी चटक धूप तो कभी बादलों की आवाजाही लोगों को हैरान कर रही है. अब मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं का नया अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिल सकती है.

ADVERTISEMENT

Delhi NCR weather update:
Delhi NCR weather update:
google news

Delhi NCR weather update: ​होली के बाद से दिल्ली में मौसम के अलग अगल रंग देखने को मिल रहे हैं. यहां किसी हफ्ते आसमान बादलों से धिरे रहते हैं तो किसी हफ्ते चटक धूप देखने को मिलती है. इसके पीछे पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ को बताई जा रही है. मौसम विज्ञानिकों की माने तो दिल्ली-NCR के आसमान पर बादलों की आवाजाही इसी वजह से शुरू हुई है. इस बीच अब मौसम विभाग ने आज यानी 25 मार्च को लेकर मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार, आज दिल्ली में धूप और छांव का मिला-जुला असल देखने को मिल सकता है. वहीं आने वाले दिनों में एक बार फिर दिल्लीवासियों को हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.