Delhi Weather Today: बारिश, तेज हवा और कोहरा...18 फरवरी को दिल्ली NCR में पलटेगा मौसम, IMD ने जारी की ये चेतावनी

Delhi Weather Alert: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होते ही दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली है. आज बादल, गरज-चमक के साथ बारिश और 40 किमी/घंटा तक तेज हवाओं का अलर्ट है. सुबह कोहरा रहेगा, दिन में बौछारें पड़ सकती हैं, तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज होगी.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Alert:
Delhi Weather Alert
google news

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. वेस्टर्न डिस्टेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने के कारण राजधानी के आसमान में बादल डेरा डले हुए हैं. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार आज 18 फरवरी को दिल्लीवासियों को चिलचिलाती धूप से राहत मिल सकती है. दरअसल IMD ने आज गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. हालांकि, दिल्ली में सुबह की शुरुआत कोहरे और धुंध के साथ होगी इसके बाद फिर आने वाले कुछ घंटों में छिटपुट बारिश और तेज हवाओं के चलने का अनुमान है.