Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम…ठंडी हवाओं के बाद बढ़ेगी गर्मी, जानें अगले 5 दिनों की वेदर रिपोर्ट
Delhi Mausam Update: दिल्ली-NCR में बारिश के बाद आई ठंडक अब ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है. मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा. फिलहाल राहत भरा मौसम है, लेकिन अगले 7 दिनों में गर्मी फिर से लोगों को परेशान कर सकती है और हालात बदल सकते हैं.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Today
Delhi NCR weather: में गिरावट लाकर मौसम को ठंडा और सुहावना बना दिया. सुबह-शाम चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी. मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई थी, लेकिन उस दिन ऐसा कुछ खास देखने को नहीं मिला. अब ताजा बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में दिल्ली-NCR में आसमान साफ होने लगा है. ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की बात कही गई है. IMD के अनुसार फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, लेकिन जल्द ही गर्मी का असर फिर से तेज होने लगेगा.