Delhi Weather Today: दिल्ली NCR में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने बताया अगले 7 दिन का हाल

Delhi Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. सुबह हल्की धुंध के बाद दिन में तेज धूप राहत दे रही है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से तापमान में तेज बढ़ोतरी के संकेत हैं. आने वाले दिनों में पारा 34 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे सर्दी का असर तेजी से घटेगा.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Alert
Delhi Weather Alert
google news

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अब धीरे-धीरे बदलाव का दौर शुरू हो गया है. यहां एक ओर सुबह के समय हल्की धुंध और कुहासा देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर दिन चढ़ने के साथ ही खिली हुई धूप लोगों को राहत दे रही है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की आहट से तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है, जिससे दिल्ली के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है.