रुड़की: कांवड़ खंडित होने के बाद कार में की थी तोड़फोड़, अब पुलिस ने आरोपी राजेश पर लिया बड़ा एक्शन
ADVERTISEMENT
Roorkee News: उत्तराखंड के मंगलौर में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ खंडित होने के बाद जमकर हंगामा हो गया. गुस्साए कांवड़ियों ने एक कार में तोड़फोड़ की और चालक से मारपीट कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है.
Roorkee Kanwariya Viral Video: उत्तराखंड के रुड़की में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलौर में एक बड़ा विवाद हो गया. यहां हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की कार से एक अन्य कांवड़िए की कांवड़ टकराकर खंडित हो गई. इसके बाद गुस्साए कांवड़ियों ने कार चालक से मारपीट की और गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
