गेट पर बैठा था शख्स, अचानक भरभराकर गिर गई इमारत, सत्य निकेतन हादसे का 20 सेकंड का खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में रेनोवेशन के दौरान ताश के पत्तों की तरह ढही बहुमंजिला इमारत में दबकर 6 लोगों की मौत हो गई, जिसका एक रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज भी सामने आया है। हादसे के बाद पुलिस ने फरार मकान मालिक पर गैर-इरादतन हत्या की FIR दर्ज कर ली है.

ADVERTISEMENT

अचानक गिरी बिल्डिंग में कईयों की मौत
अचानक गिरी बिल्डिंग में कईयों की मौत
Google CTA

दक्षिण दिल्ली का सत्य निकेतन इलाका रविवार की दोपहर अचानक गोलियों के धमाके जैसी आवाज और धूल के गुबार से थर्रा उठा. पेइंग गेस्ट (PG) के रूप में इस्तेमाल हो रही एक बहुमंजिला इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई. हादसे का एक 20 सेकंड का खौफनाक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसने देखने वालों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं.