Delhi PG Reality Check: 15 हजार में 1 बेड, न वेंटिलेशन, न सेफ्टी... सत्यनिकेतन इलाके में कैसे घुट-घुट कर जीने को मजबूर हैं छात्र, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

Delhi Pg Reality Check: दिल्ली के सत्यनिकेतन इलाके में 5 मंजिला इमारत गिरने के बाद जब रियलिटी चेक किया गया तो PG की खौफनाक सच्चाई सामने आई. जर्जर दीवारों, लटकते बिजली के तारों और बिना वेंटिलेशन के कमरों में DU के छात्र रहने को मजबूर हैं. 15 से 25 हजार रुपये किराया वसूलने के बावजूद सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं.

ADVERTISEMENT

सत्यनिकेतन में इमारत गिरने के बाद ग्राउंड रिपोर्ट
सत्यनिकेतन में इमारत गिरने के बाद ग्राउंड रिपोर्ट
Google CTA

Satyaniketan Building Collapse News: राजधानी दिल्ली के साउथ कैंपस से सटे सत्यनिकेतन इलाके में हाल ही में एक पांच मंजिला जर्जर इमारत ढहने से हड़कंप मच गया था. इस हादसे के बाद जब ग्राउंड जीरो पर जाकर आसपास की इमारतों का रियलिटी चेक किया गया, तो हैरान करने वाली और डरावनी तस्वीर सामने आई. दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के हजारों छात्र हॉस्टल की कमी के कारण मजबूरी में इन जर्जर, असुरक्षित और बदहाल प्राइवेट पीजी (PG) में भारी-भरकम किराया चुकाकर रहने को मजबूर हैं.