सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे मामले में हुई एक और बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 2 और लोगों को किया गिरफ्तार!
Satya Niketan Building Collapse: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के मामले में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. अब तक बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता, उनकी पत्नी उर्मिला और बेटे महेश गुप्ता समेत कुल 3 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. पुलिस के मुताबिक हरिराम के नाम पर बिजली कनेक्शन था, बेटा महेश बिल्डिंग का मैनेजमेंट देखता था, जबकि प्रॉपर्टी कागजों में उर्मिला के नाम थी.
ADVERTISEMENT

Satya Niketan Building Collapse
दक्षिण दिल्ली इलाके के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में अब तक कुल 3 गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता, उनकी पत्नी उर्मिला और उनका बेटा महेश गुप्ता शामिल है. मिली जानकारी के मुताबिक, हरिराम गुप्ता के नाम पर बिजली कनेक्शन था, बेटा महेश बिल्डिंग का मैनेजमेंट देखता था और प्रोपर्टी ऑन पेपर हरिराम की पत्नी उर्मिला के नाम थी. सभी आरोपियों को भिवाड़ी से ही गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिल्डिंग के बेसमेंट में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था और इसी दौरान इमारत गिर गई. निर्माण कार्य में मजदूर भी लगे हुए थे और उनके बयानों से भी इसकी पुष्टि हुई है.
