दिल्ली वोटर लिस्ट से आपका भी कट गया नाम? चुनाव आयोग ने बढ़ाई आवेदन की तारीख

Delhi Voter List Name Deleted Sir Update: दिल्ली में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कटे 47.5 लाख नामों को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ी राहत दी है. मतदाता सूची में नाम दोबारा जुड़वाने या सुधार करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 25 नवंबर कर दी गई है. बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म भरवाएंगे, जबकि ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

 SIR के तहत वोटर लिस्ट से नाम कटे तो वापस जुड़वाने का मिला मौका
SIR के तहत वोटर लिस्ट से नाम कटे तो वापस जुड़वाने का मिला मौका
Google CTA

Delhi SIR voter list: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से करीब 47.56 लाख नाम बाहर हो गए थे. इससे प्रभावित मतदाताओं के बीच अपने मताधिकार को लेकर चिंता बढ़ गई थी. अब चुनाव आयोग ने ऐसे लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और जरूरी सुधार कराने का एक और मौका दिया है.

नए वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए बढ़े आवेदन

चुनाव कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद नए मतदाता बनने और सूची में संशोधन के लिए आवेदन तेजी से बढ़े हैं.

  • फॉर्म 6: 30 अगस्त तक 2.12 लाख आवेदन आए थे. 8 नवंबर तक यह संख्या बढ़कर 2,98,940 हो गई.
  • फॉर्म 7: 8 नवंबर तक नाम हटाने के लिए 30,122 आवेदन मिले.
  • फॉर्म 8: नाम, पते या अन्य जानकारी में सुधार के लिए 1,10,628 आवेदन प्राप्त हुए.

ये आंकड़े बताते हैं कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद बड़ी संख्या में लोग मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और जानकारी दुरुस्त कराने के लिए आवेदन कर रहे हैं.

47.56 लाख प्रभावित मतदाताओं के लिए एनुमरेशन फॉर्म

ड्राफ्ट सूची से बाहर हुए करीब 47.56 लाख नामों को अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरे नाम (ASDD) की श्रेणी में रखा गया था. अब चुनाव आयोग ने इन मतदाताओं के लिए विशेष एनुमरेशन फॉर्म की व्यवस्था की है.

इस प्रक्रिया के तहत:

  • जिन्होंने फॉर्म 6 भर दिया है: उन्हें अलग से एनुमरेशन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी.
  • पुराने पते पर रहने वाले लोग: जो उसी पते पर हैं, लेकिन पहले चरण में जानकारी नहीं दे पाए थे, उन्हें फॉर्म भरकर इसकी वजह बतानी होगी.
  • दिल्ली में पता बदलने वाले लोग: जो किसी दूसरे विधानसभा क्षेत्र या इलाके में शिफ्ट हो गए हैं, उन्हें नए पते की जानकारी देनी होगी.

इस काम में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे. जरूरत पड़ने पर पड़ोसियों, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी जानकारी का सत्यापन किया जा सकता है.

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

चुनाव आयोग ने दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 25 नवंबर कर दी है. इसके बाद प्राप्त आवेदनों का निस्तारण 15 दिसंबर तक किया जाएगा. वहीं, दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची 22 दिसंबर को प्रकाशित होगी. अगर आपका या परिवार के किसी सदस्य का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट गया है, तो 25 नवंबर से पहले नाम जुड़वाने या जानकारी में सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है. इसके लिए NVSP पोर्टल, वोटर हेल्पलाइन ऐप या अपने क्षेत्र के BLO से संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी का दूध 4 रुपये प्रति लीटर तक महंगा, 6 महीने में दूसरी बार बढ़े दाम