कौन हैं 125 साल के वोटर श्याम मुखेजा, जिनका दिल्ली में SIR नोटिस में आया नाम, जानें पूरा मामला

Delhi SIR Notice Voter List: दिल्ली में चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के तहत 33 लाख से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं. इसमें सदर बाजार के 125 साल के सबसे बुजुर्ग वोटर श्याम मुखेजा के अलावा एलके आडवाणी और एस जयशंकर जैसी हस्तियों के नाम शामिल हैं. आयोग ने साफ किया है कि इससे नाम नहीं कटेगा.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में 125 साल के बुजुर्ग वोटर को मिला SIR नोटिस
दिल्ली में 125 साल के बुजुर्ग वोटर को मिला SIR नोटिस
Google CTA

Delhi SIR Notice Voter List: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर एक बेहद बड़ा और चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है. चुनाव आयोग की ओर से चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के दौरान दिल्ली के करीब 33 लाख लोगों को नोटिस थमाए गए हैं. इस लिस्ट में आम नागरिकों के अलावा देश के कई बड़े राजनीतिक दिग्गजों और दिल्ली के सबसे बुजुर्ग 125 साल के मतदाता का नाम भी शामिल है, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है.