Delhi Weather Update: दिल्ली में 31 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच IMD का नया अपडेट
Delhi Weather Alert: दिल्ली में अक्टूबर का महीना खत्म होने के साथ मौसम का मिजाज बदल रहा है. सुबह और रात में ठंडक महसूस होने लगी है, जबकि दिन में तापमान बढ़ने के आसार हैं. 31 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे या धूप निकलेगी? बारिश को लेकर मौसम विभाग ने क्या बताया है, जानिए ताजा पूर्वानुमान.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में अक्टूबर का महीना खत्म होने के साथ ही मौसम का मिजाज भी बदल रहा है. तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच सुबह और रात के समय ठंडक महसूस होने लगी है. वहीं, दिन में मौसम का हाल अलग रहने वाला है. ऐसे में अगर आप 31 अक्टूबर को घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो मौसम का ताजा अपडेट जान लीजिए. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. अगले कुछ दिनों में आसमान साफ रहने के साथ तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.
दिल्ली में 31 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं, न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. हालांकि, इस दिन बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं जताई गई है. ऐसे में राजधानी में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है.
दिल्ली-NCR के किसी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं
31 अक्टूबर के लिए दिल्ली के किसी भी जिले में मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी या गंभीर अलर्ट जारी नहीं किया है. उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा में मौसम सामान्य रहने की संभावना है. इसके अलावा NCR के फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोएडा में भी किसी तरह के विशेष मौसम अलर्ट का अनुमान नहीं है.
नवंबर की शुरुआत में कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
नवंबर की शुरुआत में दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. पूर्वानुमान के मुताबिक, 1 नवंबर को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. इसके बाद 2 से 5 नवंबर तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 29 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है.
अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार नही
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक बारिश की संभावना नहीं है. इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह और रात के तापमान में हल्की ठंडक बनी रह सकती है, जबकि दिन में तापमान बढ़ने से मौसम अपेक्षाकृत गर्म महसूस हो सकता है.
