Delhi Weather Today: सुबह कोहरा, दिन में बादल...9 फरवरी को दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादल, हल्का कोहरा और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा. इसी बीच वायु प्रदूषण के स्तर में भी सुधार दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को राहत मिली.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Alert (सांकेतिक तस्वीर)
Delhi Weather Alert: दिल्ली एनसीआर के मौसम में एक बार फिर बदलाव के आसार हैं. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. 9 फरवरी से इसका प्रभाव हिमालयी क्षेत्रों में पड़ सकता है. ऐसे में इसके प्रभाव से दिल्ली के आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है. IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक आज सुबह के समय कई इलाकों में छिछला कोहरा छाया रहेगा. वहीं, फिर इसके बाद अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं अगर दिल्ली में दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर की बात करें तो इसमें शानिवार के मुकाबले रविवार को सुधार दर्ज किया गया.