Delhi Weather Update: दिल्ली में 27 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम,फिर 29-30 अक्टूबर को बारिश! जानिए IMD का पूर्वानुमान

Delhi Weather Update: दिल्ली में फिलहाल मौसम साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है, लेकिन महीने के आखिर में मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, 29 और 30 अक्टूबर को बादल छाने, गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. जानिए अगले दिनों का पूरा मौसम अपडेट.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में मौसम रहेगा साफ
दिल्ली में मौसम रहेगा साफ
Google CTA

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम लगातार करवट ले रहा है और तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. सुबह-शाम की हल्की ठंडक के बीच, आसमान में मौसमी गतिविधियों की हलचल तेज हो गई है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सर्दी और बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राष्ट्रीय राजधानी के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है, जिस पर हर किसी की नजर टिकी हुई है.

दिल्ली में 27 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 27 अक्टूबर 2026 को मौसम साफ रहने की संभावना है और इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिन के समय खिली हुई धूप निकलेगी, हालांकि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम में भारी बदलाव के संकेत हैं, क्योंकि 28 अक्टूबर से आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने शुरू हो जाएंगे. इसके बाद 29 और 30 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय राजधानी के अधिकांश इलाकों में आसमान में सामान्य से घने बादल छाए रहने तथा दोपहर या शाम के समय कई स्थानों पर मेघगर्जन, बिजली चमकने के साथ बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की प्रबल संभावना है. इसके साथ ही, अगले कुछ दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड में इजाफा होगा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली: जागृति मिश्रा के एनिमल शेल्टर तोड़ने के मामले में बड़ा एक्शन, MCD के JE विकास कुमार गुप्ता सस्पेंड