दिल्ली: जागृति मिश्रा के एनिमल शेल्टर तोड़ने के मामले में बड़ा एक्शन, MCD के JE विकास कुमार गुप्ता सस्पेंड

MCD Junior Engineer Suspended: दिल्ली के कंझावला में एनिमल शेल्टर पर हुई बुलडोजर कार्रवाई के मामले में सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा एक्शन लिया है. बिना नोटिस के शेल्टर तोड़े जाने के मामले में लापरवाही बरतने वाले एमसीडी के जूनियर इंजीनियर विकास कुमार गुप्ता को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में एनिमल शेल्टर तोड़ने पर एक्शन
दिल्ली में एनिमल शेल्टर तोड़ने पर एक्शन
Google CTA

MCD Junior Engineer Suspended: राजधानी दिल्ली में एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट जागृति मिश्रा के शेल्टर पर हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई के मामले में अब बड़ा एक्शन हो गया है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सख्त रुख अपनाया था. इसी के बाद कार्रवाई करते हुए म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ दिल्ली यानी MCD के जूनियर इंजीनियर विकास कुमार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. 

जारी हुआ सस्पेंशन लेटर

मामले में आउटर नॉर्थ जोन के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय से जूनियर इंजीनियर विकास कुमार गुप्ता के खिलाफ निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया है. इस लेटर के मुताबिक, अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई विचाराधीन है और निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय आउटर नॉर्थ जोन के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर का कार्यालय रहेगा. साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा और बिना अनुमति स्टेशन छोड़ने की पाबंदी होगी.

क्या था घेवरा इलाके का पूरा विवाद?

दरअसल, दिल्ली के कंझावला थाना क्षेत्र के घेवरा इलाके में जागृति मिश्रा 'स्ट्रीट वर्ड्स एनिमल शेल्टर' (Street Worldz Animal Shelter) के नाम से बेजुबान जानवरों के लिए एक शेल्टर बनवा रही थीं. जागृति मिश्रा का आरोप है कि बिना किसी पूर्व नोटिस के अचानक JCB मंगवाकर शेल्टर की दीवारें तोड़ दी गईं. इससे करीब 70 लाख रुपये का नुकसान होने का दावा किया गया है.

जागृति मिश्रा की संस्था पिछले छह साल से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में घायल, विकलांग और दुर्घटनाग्रस्त पशुओं को रेस्क्यू करने का काम कर रही है. संचालिका के मुताबिक, वह अपनी ही जमीन पर बाउंड्री वॉल बनवा रही थीं और इसकी सूचना पहले ही SDM और DM को दी जा चुकी थी. इस कार्रवाई के बाद शेल्टर में तोड़फोड़ को लेकर विवाद खड़ा हो गया था.

सोनू डबास विवाद और 'आप' का स्पष्ट रुख

घटना से कुछ दिन पहले सोनू डबास नाम का एक व्यक्ति खुद को आम आदमी पार्टी का काउंसलर बताकर वहां पहुंचा था और कागजात की मांग कर रहा था. बाद में इस मामले में आप विधायक जरनैल सिंह और निगम पार्षद ने स्पष्ट किया कि उस व्यक्ति का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है. विधायक ने जागृति मिश्रा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आरोपी शख्स ने अपनी दादागिरी दिखाई थी और पार्टी के नाम का गलत इस्तेमाल किया था.

यह भी पढ़ें: दिल्ली: 70 लाख का नुकसान, टूटी दीवारें… जागृति मिश्रा के एनिमल शेल्टर पर बुलडोजर से मचा बवाल, क्या क्या हुआ था खुद बताई पूरी कहानी