Delhi Weather Today: धुंध, ठंड और तेज हवाएं… दिल्ली में अगले 72 घंटे कैसा रहेगा मौसम, जानिए पूरी वेदर रिपोर्ट

Delhi Weather Alert: दिल्ली एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है. पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय पछुआ जेट स्ट्रीम के असर से सुबह धुंध और ठंड का असर बढ़ गया है. मौसम विभाग के ताज़ा अनुमान में तापमान, कोहरे और प्रदूषण को लेकर अहम संकेत दिए गए हैं, जो आपकी दिनचर्या को प्रभावित कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Alert
Delhi Weather Alert
google news

Delhi Weather Today: दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है. उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर सक्रिय पछुआ जेट स्ट्रीम और एक नए पश्चिमी विक्षोभ की आहट ने मौसम वैज्ञानिकों को सतर्क कर दिया है. फिलहाल दिल्ली में सुबह के समय हल्की धुंध और कुहासे की चादर नजर आ रही है. इससे यहां एक बार फिर ठंडक का अहसास बढ़ गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज यानी 8 फरवरी को आसमान के साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन सुबह की धुंध आपकी यात्रा की गति थोड़ी धीमी कर सकती है. वहीं, दिल्ली में शनिवार शाम 6 बजे के आसपास प्रदूषण में मामूली सुधार देखने को मिला. यहां इस समय सभी इलाकों में AQI 300 के नीचे दर्ज किया गया.