Delhi Weather Today: सुबह कोहरा, दिन में धूप और 300 पार AQI...जानें 11 फरवरी को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi Weather Alert: दिल्ली में फरवरी की गुलाबी ठंड के बीच मौसम सुहावना जरूर है, लेकिन हवा बेहद जहरीली हो चुकी है. कई इलाकों में AQI 300 पार पहुंच गया है. ऐसे में यहां जानिए 11 फरवरी का मौसम, तापमान और आने वाले दिनों का पूरा अपडेट विस्तार से.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today
google news

Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर में मौसम के बदलते मिजाज के बीच अब गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। यहां सुबह और शाम के समय हल्की धुंध और कोहरे की चादर शहर को ढके रहती है तो वहीं दिन चढ़ने के साथ खिलखिलाती धूप लोगों को सुकून दे रही है। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम देखने को मिला. फरवरी का ये दूसरा हफ्ता मौसम के हिसाब से दिल्लीवासियों के लिए काफी मिला जुला नजर आ रहा है. यहां तापमान में मामूली बढ़ोतरी के साथ आसमान मुख्य रूप से साफ बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने आज के लिए ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार आज आसमान साफ रहेगा की संभावना है। हालांकि सुबह के समय कुछ इलाकों में कुहासे का असर देखने को मिलेगा. वहीं अगर प्रदूषण की बात करें तो CPCB के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बीते सोमवार के मुकाबले मंगलवार को इसके स्तर में बढ़ोतरी देखने को मिली. यहां 10 से ज्याद इलाकों में AQI 300 पार रिकाॅर्ड किया गया.