Delhi Weather Today: दिल्ली NCR में खराब हवा का कहर, कई जगहों पर 250 पहुंचा AQI, जानें आने वाले दिनों की वेदर रिपोर्ट
Delhi Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के बीच ही गर्माहट बढ़ने लगी है और सर्दी की विदाई के संकेत साफ दिख रहे हैं. मौसम विभाग ने 12 फरवरी को साफ आसमान, सुबह धुंध और बढ़ते तापमान का अलर्ट जारी किया है. इस बीच राजधानी में प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पार कर गया है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update: उत्तर पश्चिम भारत में ठंड अब धीरे धीरे करवट लेती जा रही है. दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के क्षेत्रों में दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है. दिन के समय अब धूप की गरमाहट साफ महसूस होने लगी है. ऐसे में तय समय से पहले ही हाेने वाली इस गर्माहटसे सर्दी की जल्द विदाई के संकेत मिल रहे हैं। मौसम में आए इस बदलाव की बड़ी वजह सर्दियों में बारिश का लगभग न के बराबर होना माना जा रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत और मैदानी इलाकों में इस बार पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा प्रभावी नहीं रहे. यही वजह रही कि माैसम शुष्क बना रहा। इस बीच अब मौसम विभाग ने आज ने तजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार आज दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहेगा. इस बीच राजधानी के कई इलाकों में AQI 350 पार पहुंच गया है. इससे इन जगहाें पर सांस लेना मुश्किल हो रहा है.