Delhi Weather Update: दिल्ली में 12 अक्टूबर को बादल छाएंगे या फिर निकलेगी तेज धूप? जानें हफ्ते की शुरुआत से पहले IMD का नया पूर्वानुमान
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में मौसम का मिजाज बदल रहा है. 12 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना नहीं है. तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है. वहीं, अगले पांच दिनों में मौसम कैसा रहेगा और क्या गर्मी से राहत मिलेगी, जानिए IMD का ताजा पूर्वानुमान.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी आसमान में बादल छा रहे हैं, तो कभी तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है. पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण जैसे मौसमी कारकों के असर से तापमान और हवाओं के रुख में बदलाव देखने को मिल रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि हफ्ते की शुरुआत दिल्लीवासियों के लिए कैसी रहने वाली है.
