मेट्रो बंद, इंटरनेट सस्पेंड और हिरासत के आरोप... CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अधिकारियों को नोटिस देकर पूछे ये तीखे सवाल
Supreme Court On CJP Protest: सीजीपी प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट की विशेष सुनवाई के दौरान अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. कोर्ट ने पिछले आदेशों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया, वहीं सॉलिसिटर जनरल ने दिल्ली मेट्रो, इंटरनेट सेवा और आवाजाही बहाल होने की जानकारी अदालत को दी.
ADVERTISEMENT

Supreme Court On CJP Protest
Supreme Court On Cjp Protest: सुप्रीम कोर्ट में शनिवार को हुए CJP प्रदर्शन से जुड़े मामले में आज यानी रविवार को सुनवाई हुई. अदालत ने पूर्व में दिए गए आदेशों का पालन न होने और याचिकाकर्ताओं की दलीलों पर संज्ञान लिया. कोर्ट ने अवमानना याचिकाओं और बंदी प्रत्यक्षीकरण (Habeas Corpus) याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया है.
