Delhi Weather Today: दिल्ली में मौसम का यू-टर्न, गर्मी के बीच आज होगी बारिश, 50 किमी/घंटा स्पीड से चलेंगी हवाएं...IMD ने जारी की चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ली है. मौसम विभाग ने 15 मार्च को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. हालांकि, जल्द ही पारे में फिर से उछाल आने की संभावना है.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today
google news

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मार्च की तपिश के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से जहां चटख धूप लोगों को पसीने छुड़ा रही थी, वहीं अब आसमान में बादलों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम के प्रभाव से दिल्ली की हवाओं में बदलाव महसूस किया जा रहा है. इससे दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई गई है. ऐसे में इस बदलते मिजाज के कारण दिल्लीवासियों को तपती गर्मी से अस्थायी राहत मिलने की उम्मीद है.