Delhi Weather Update: दिल्ली में 16 नवंबर को छाएगा कोहरा या निकलेगी धूप? जानें IMD का ताजा अपडेट
Delhi Weather Update: दिल्ली में नवंबर के मध्य में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. सुबह और शाम की ठंडक के बीच मौसम विभाग ने 16 नवंबर के लिए नया पूर्वानुमान जारी किया है. राजधानी के कई इलाकों में कोहरा छाने की संभावना है. वहीं, अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update: दिल्ली में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ने लगा है. सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से मौसम सुहावना बना हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने 16 नवंबर के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक, राजधानी में सुबह हल्का कोहरा और धुंध छाने की संभावना है. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि सोमवार को दिल्ली में मौसम कैसा रहने वाला है और तापमान में कितना बदलाव देखने को मिलेगा.
दिल्ली में 16 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 नवंबर को दिल्ली में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. सुबह के समय कई इलाकों में हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है. वहीं, कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से कोहरा छंट जाएगा और आसमान साफ हो जाएगा. इस दौरान राजधानी में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने का अनुमान है. इनकी रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. हवाओं के चलते सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास ज्यादा होगा. वहीं, दोपहर में धूप निकलने से लोगों को हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है.
आने वाले दिनों में दिल्ली में कैसा रहेगा माैसम?
आने वाले दिनों की बात करें तो 17 से 21 नवंबर के बीच दिल्ली में ठंड का असर और बढ़ सकता है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. इस अवधि में सुबह के समय ज्यादातर इलाकों में कुहासा और हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. हालांकि, दिन में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा. फिलहाल बारिश या आंधी-तूफान की कोई संभावना नहीं जताई गई है. कुल मिलाकर 16 नवंबर को दिल्ली में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन सुबह और शाम की ठंड लोगों को सर्दियों का अहसास कराएगी. आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है.
