Delhi Weather Update: दिल्ली में 18 मार्च को इन इलाकों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने बताया कब तक रहेगा असर, अलर्ट जारी
Delhi Weather Alert: दिल्ली में 18 मार्च को मौसम अचानक करवट लेने वाला है, जहां दिन में बादल छाए रहेंगे और रात तक बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में तापमान गिरने और हल्की ठंड लौटने की संभावना जताई जा रही है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Today
Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम इन दिनों सुहाना बना हुआ है. यहां लागों को बीते कुछ दिनों से चिलचिलाती धूप से राहत मिल रही है. सुबह शाम चलने वाली हल्की फुल्की हवाएं मौसम में ठंडक का एहसास कर रही हैं. IMD के ताजा बुलेटिन के अनुसार, ये सिलसिला अभी कुछ दिनों तक जारी रहेगा. यहां रात होते-होते ठंडी हवाओं के साथ बारिश की फुहारें मौसम को खुशनुमा बना देंगी. ऐसे में ये बदलाव दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस होगी.