Delhi Weather Today: तेज सतही हवाएं के बीच दिल्ली में 2 मार्च को होगी बारिश? जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा

Delhi Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में मौसम तेजी से बदल रहा है और ठंड अब विदा ले रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 2 मार्च को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री तक पहुंच सकता है. अगले कुछ दिनों में गर्मी का असर और बढ़ने की संभावना जताई गई है.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Alert (सांकेतिक तस्वीर)
Delhi Weather Alert (सांकेतिक तस्वीर)
google news

Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर में अब मौसम करवट लेने लगा है. यहां धीरे धीरे ठंड की विदाई होने लगी है. हालांकि, सुबह से समय अभी भी हल्की ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन दिन में सूरज की तपिश का एहसास हाेने लगा है. वही इस बीच अब मौसम विभाग ने दिल्ली को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार 2 मार्च को दिल्ली के आसमान में चटख धूप देखने को मिलेगी. ऐसे में इससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होने लगी है. IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय सबट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम के प्रभाव के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है. इस बदलाव के बीच अब सुबह और शाम के समय ठंड धीरे धीरे कम होने लगी है.