Delhi Weather Today: दिल्ली वालों के लिए मौसम विभाग का नया अपडेट, जानिए कल कहां बरसेंगे बादल और कहां चलेगी तेज हवाएं

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 22 जुलाई के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है. जानिए किन जिलों में बारिश के आसार हैं और आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today
Google CTA

Delhi Mausam Alert: दिल्ली-NCR में मंगलवार को मौसम की आंख मिचौली देखने को मिली. यहां दिन भर में बादल छाए रहे. वहीं कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली. माैसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मानसूनी हवाएं पूरी तरह एक्टिव हो चुकी हैं. ऐसे में इससे आने वाले दिनों में यहां के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और पूरी राजधानी का मौसम सुहावना बना रहेगा. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि 22 जुलाई को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मौसम का क्या रुख रहने वाला है और कहां-कहां अलर्ट जारी किया गया है.