Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, सुबह हल्की धुंध और दिन में खिलेगी धूप, जानें 3 नवंबर के मौसम का हाल

Delhi weather update: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम सुहाना बना हुआ है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए नया पूर्वानुमान जारी किया है. ऐसे में जानिए 3 नवंबर को दिल्ली का तापमान कितना रहेगा और क्या बारिश का कोई अलर्ट है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में 3 नवंबर साफ रहेगा मौसम
दिल्ली में 3 नवंबर साफ रहेगा मौसम
Google CTA

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है. सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड महसूस हो रही है. उत्तर-पश्चिमी हवाओं और तापमान में गिरावट के चलते अब गर्मी का असर कम होने लगा है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क रहेगा और ठंड में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है.

दिल्ली में 3 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 3 नवंबर को दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. हालांकि, सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है. दिन में धूप खिली रहेगी और मौसम सुहाना बना रहेगा. मौसम विभाग ने 3 नवंबर को दिल्ली के किसी भी जिले के लिए कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है. वहीं तापमान की बात करें दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड महसूस हो सकती है.

अगले 4 से 5 दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है. इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. 4 से 8 नवंबर के बीच अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा देखने को मिल सकता है. वहीं, रात के तापमान में गिरावट के साथ आने वाले दिनों में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें: Delhi Traffic Rule: दिल्ली-NCR में पुरानी गाड़ियों की नो-एंट्री, चेक करें अपनी गाड़ी का स्टेटस और जानें किसे मिली छूट