Delhi Weather Today: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम, 30 मार्च को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Delhi weather update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने 30 मार्च को हल्की बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक का अनुमान जताया है. जानिए आपके इलाके में कब होगी बारिश, कितना गिरेगा तापमान और क्या है येलो अलर्ट का मतलब.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट ले रहा है, जिससे प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. उत्तर-पश्चिमी भारत में एक्टिव साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते राजधानी के आसमान में बादलों का डेरा रहेगा. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसान 30 मार्च को दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश और तेज हवाएं के चलने का अनुमान है.आपको बता दें कि IMD ने बीते कल के लिए भी बारिश की बात कही थी, लेकिन पिछले 24 घंटों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाए थे, हालांकि, शाम होते होते आसमान में बादल दिखने लगे थे.