Delhi Weather Today: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम… 5 अप्रैल को बादल, गरज-चमक और तेज हवाएं के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अर्लट
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. बीते दिनों की बारिश और तेज हवाओं ने तापमान को गिरा दिया है और अब 5 अप्रैल को भी बादलों की आवाजाही जारी रहने वाली है. मौसम विभाग ने गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi weather update: दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है. बीतों दिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में जो गिरावट दर्ज की गई है. इसका असर आज भी देखने को मिल सकता है. यही वजह रही कि सुबह से ही दिल्लीएनसीआर में मौसम बादल छाए रहे. मौसम विभाग के अनुसार, मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण उत्तर भारत के मौसम में हलचल बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, 5 अप्रैल को भी दिल्ली में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी.