Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न...IMD ने 7 अप्रैल के लिए जारी किया आंधी-बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. बढ़ती गर्मी के बीच अब राहत की खबर सामने आई है. 7 अप्रैल को आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में गिरावट दर्ज होगी, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Today
Delhi weather update: दिल्ली-NCR के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही तपिश के बीच अब मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 7 अप्रैल को दिल्ली के आसमान में बादलों का डेरा रहेगा. IMD के अनुसार इस दौरान धूल भरी आंधी और ठंडी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में ये बदलाव नजर आ रहा है.