Delhi Weather Today:
Delhi weather update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगातार करवट ले रहा है. दिन में तेज धूप के बीच शाम को बादलों की आवाजाही राहत दे रही है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में आंधी, हल्की बारिश और तापमान में बदलाव का अनुमान जताया है, जिससे राजधानी में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Today
Delhi Weather Update: दिल्ली में इन दिनों सुबह की शुरुआत तो धूप के साथ हो रही है लेकिन शाम होते होते आसमन में बादल को डेरा पसर जा रहा है. मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. बीते दिन शाम होते होते कई इलाकों में बारिश ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया है. इससे दिल्लीवासियाें को गर्म से राहत महसूस मिली है. इस बीच अब मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के लिए बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार मार्च के आखिरी दिनों में हुई छिटपुट बारिश और आंधी के बाद अब आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. वहीं 1 अप्रैल को दिल्ली के निवासियों को धूप और छांव का मिला-जुला अहर देखने को मिलेगा.